सेक्स-हुड़दंग के आरोप लगने के बाद सटन कॉलेज के दो वरिष्ठ कर्मचारियों ने कॉलेज छोड़ दिया।

कार्शेल्टन कॉलेज ने इसकी पुष्टि की है कि दिसम्बर में एक स्त्री व पुरुष एक बार टॉयलेट में, और दो बार ऑफिस में सहवास करते पकड़े गए थे, इन घटनाओं के बाद एक आंतरिक जाँच प्रारम्भ किया गया है। यह बताया गया कि इस जो़ड़ी को एक छात्र ने ही पकड़ा जब वे कर्मचारियों के दावत के बाद प्रणयरत थे। यह भी कहा जा रहा है कि इस युगल को उनके एक सहकर्मी ने ही दूसरी बार निदेशक के ऑफिस में गुरुवार, 11 दिसम्बर को प्रणयलीन देखा। प्रिंसिपल डॉ. डेविड वाटकिन्स ने इस सप्ताह इन घटनाओं की पुष्टि कर दी, क्योंकि जाँच पूर्ण होने के उपरांत इस युगल ने पहले ही कॉलेज छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा: “मैं आपको यह बता सकता हूँ कि जो आरोप उन दोनों पर लगाए गए थे उसके तत्वावधान में कॉलेज ने अपनी ओर से सारी कार्रवाईयाँ पूरी कर ली है, और उसके उपरान्त वे दोनों कॉलेज छोड़ भी चुके हैं। मैं अपने छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, और कम्पनियों को दुबारा निश्चिन्त करना चाहूँगा कि कार्शेल्टन कॉलेज अपने गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सबकुछ कर सकता है और अगर किसी बिरले परिस्थितियों में अगर हमें अपनी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अगर कठोर कदम उठाने पड़ें तो हम पीछे नहीं हटते। ये आरोप उस समय प्रकाश में आए जब पकड़े गए युगल ने डर के मारे इस घटना को छुपाने के लिए प्रत्यक्षदर्शी से सम्पर्क साधा और बात रफ़ा-दफ़ा करने का प्रयास किया।

पर इस बारे में समाचारपत्रों को सूचित किया गया और चिन्तित माता-पिता इस जाँच के परिणाम जानने कि लिए व्याकुल थे। कार्शेल्टन कॉलेज में व्यावहारिक-भर्ती पाठ्यक्रमों की एक भरी-पूरी श्रृंखला संचालित करता है, और 2007/08 में यहाँ 4300 विद्यार्थी थे, जिनमें से 1,500 पूर्णकालिक विद्यार्थी थे जिनकी अवस्था 16-18 की थी। यहाँ 720 वयस्क पूर्णकालिक विद्यार्थी भी थे।