एक व्यक्ति अपनी पत्नी को साँढ़ों के एक शो में ले जाता है, उसमें वे साँढ़ों के बाड़े की ओर जाते हैं। पहले बोर्ड पर लिखा होता है कि इस साँढ़ ने गत वर्ष 50 गायों के साथ सहवास किया है।

पत्नी अपने पति की ओर मुड़ती है और कहती है, “उसने एक वर्ष में 50 बार सहवास किया है। अच्छा है ना!” एक साँढ़ के बारे में लिखा था कि उसने 65 बार सहवास किया, यह देख पत्नी कहती है, “तुम्हें इससे कुछ सीखना चाहिए!”

वे अन्तिम साँढ़ के पास पहुँचते हैं, उसका पालक उस विशालकाय साँढ़ का सिर सहला रहा था। “तुम्हारे साँढ़ ने साल में कितनी बार सहवास किया?” पत्नी ने पूछा।

“यह तो देश की शान है: 365 बार मैडम।”

पत्नी का मुँह खुला रह गया, वह अपने पति की तरफ पलटी। “वाऊ! तुम्हें तो सचमुच इससे कुछ सीखना ही चाहिए। तुम्हें पूछना चाहिए कि इसका राज़ क्या है!”

परेशान व्यक्ति साँढ़-पालक की ओर पलट कर पूछता है, “हे, मिस्टर – क्या इसने हर बार एक ही गाय के साथ सहवास किया?”