महेश कुमार कहते हैं:
हाय आँटी, मैं 19 साल का कुँवारा लड़का हूँ। मैंने सहवास करने का पूरा प्रयास किया। पर लगता है लड़कियों को मुझ में कोई रुचि नहीं है। कृपया मेरी सहायता करें। मैंने सिर्फ इंटरनेट के ज़रिये ही प्रयास किया है। मुझे कुछ नुस्खे बताएँ।
अँजली आँटी कहतीं हैं:
हैलो महेश
आप अभी तो बस 19 साल के ही हैं और आपने सिर्फ ऑनलाईन ही लड़कियों के लिए प्रयास किया है। यह कोई बड़ी बात नहीं है कि आप अभी तक सहवास नहीं कर पाए हैं। बहुत सारे लोग आपसे उम्र में काफी बड़े हैं जो अभी तक यह नहीं कर पाएँ हैं।
अगर आप सेक्स के लिए किसी को तलाश करना चाहते हैं तो आपको अपना दायरा बढ़ाना होगा और नए अनुभवों की तलाश करनी होगी। सहवास के लिए इतना लालायित भी नहीं होना चाहिए बल्कि लोगों से मिलकर उसी में मज़े तलाश करना चाहिए।
मैं आपको सलाह दूँगी कि आप किसी क्लब या संस्था से जुड़ जाएँ। मैं पुरुषों को हमेशा इस बात के लिए उत्साहित करती हूँ कि वे ऐसा ही कुछ करें ताकि पहले उन्हें स्त्रियों का साथ मिले, वे इसका आनन्द लें। इसके लिए दो अच्छी जगहें हैं – कुकिंग क्लास और बुक क्लब।
अब आप पूछेंगे कि कोई पुरुष कुकिंग क्लास क्यों जाएगा, यह तो लड़कियों के लिए है।
तो मैं कहूँगी, कि आपने सही सोचा! आप लड़की को तलाश रहे हैं जिसके साथ आप सेक्स करना चाहते हैं, है ना? तो यह कई स्तर पर काम करेगा। अगर आप ऐसे क्लास के लिए जाते हैं तो लड़कियाँ तो कई होंगी वहाँ, हो सकता है आप अकेले मर्द हों वहाँ पर। तो सभी आपसे अच्छी तरह से बात करेंगीं। आप भी लड़कियों से बात कर सकेंगे और क्लास के बाद आपको स्वादिष्ट व्यंजन भी मिलेंगे, भले ही आप उनसे कम अंक लाएँ।
जैसे जैसे आपकी कक्षा बढ़ते जाएगी, आपका संबंध एकाध लड़कियों से काफी प्रगाढ़ होता जाएगा और आप अपने पाक-कौशल दिखाकर उन्हें और भी प्रभावित कर सकते हैं।
इंटरनेट पर सेक्स तलाश करने की बजाय आप घर से बाहर निकलें और जीवन में छुपे हुए आनन्द की तलाश करें।
गुड लक।
0 Comments until now