सैम कहते हैं:
फोन सेक्स
हाय आँटी!
मेरी शादी इसी सर्दियों में होनी है। मैं लड़की से पिछली सर्दियों में मिला था और हमारे बीच फोन पर ढेरों बातें होती रहती हैं। गत 2 या 3 महीनों से हम फोन-सेक्स भी कर रहे हैं। हम दोनों हमारे सेक्स-स्वप्न बाँटते हैं और फिर स्खलित होते हैं। मेरे एक बार स्खलित होने के दौरान वह तीन बार स्खलित होती है। हम दोनों को इसमे बहुत मज़ा आता है!!!
मेरी दुविधा है कि:
1. क्या शादी के बाद इन चीज़ों से कोई समस्या तो पैदा नहीं होती, कहीं कुछ महीनों के बाद हम इतना मज़ा लेना भूल तो नहीं जाएँगे।
2. भावनात्मक, मानसिक, या शारीरिक रूप से इससे क्या हानियाँ हो सकतीं हैं?
3. क्या कुछ दिनों में हमारी पारस्परिक रुचि समाप्त हो जाएगी?
बेसब्री से आपके उत्तर की प्रतीक्षा में!
धन्यवाद!
अँजली आँटी कहतीं हैं:
हैलो सैम।
मुझे लगता है कि आप दोनों सही दिशा में जा रहे हैं। चूँकि आप दोनों एक-दूसरे को बहुत ज्यादा नहीं मिले हैं और फोन पर ही अधिक बात करते हैं तो यह स्वाभाविक बात है।
एक-दूसरे की आवाज़ पर उत्थापन भी एक अच्छी तकनीक है जिससे आप दोनों पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से प्रयोग कर सकते हैं।
चलिए आपके प्रश्नों पर चलते हैं।
1. क्या शादी के बाद इन चीज़ों से कोई समस्या तो पैदा नहीं होती, कहीं कुछ महीनों के बाद हम इतना मज़ा लेना भूल तो नहीं जाएँगे।
यह आप दोनों पर निर्भर करता है। शुरुआती दिनों में तो आप एक-दूसरे से बिल्कुल जानवरों की तरह लिपटे रहेंगे और ढेर सारा सेक्स करेंगे। यह बात भी सच है कि कुछ महीनों के बाद यह खुमार थोड़ा कम होगा, मगर यह नहीं कह सकते कि आप एक-दूसरे को प्यार बिल्कुल करेंगे ही नहीं। आप स्वयं की रचनात्मकता के हिसाब से आप बहुत सारी बातें अपने सेक्स में शुमार कर सकते हैं और एक-दूसरे को सन्तुष्ट कर सकते हैं।
2. भावनात्मक, मानसिक, या शारीरिक रूप से इससे क्या हानियाँ हो सकतीं हैं?
यह आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचाएगा, बल्कि आपदोनों के बीच प्यार और गहरा ही होगा। आप एक दूसरे की सहमति से ही कुछ भी करें।
3. क्या कुछ दिनों में हमारी पारस्परिक रुचि समाप्त हो जाएगी?
मैं यहाँ फिर से कहना चाहूँगी कि आप जब परिपक्व तरीके से सहवास करेंगे तो कुछ भी बुराई नहीं है। आप एक-दूसरे में हमेशा रुचि बनाए रहेंगे। अगर आप किसी स्वप्न को ढीला पड़ते देखें तो फिर आप नई कल्पनाएँ रचें।
आप नित नए प्रयोगों से न घबराएँ, नई कल्पनाएँ करें और उड़ चलें।
गुड लक।
0 Comments until now