डेविड कहते हैं:

मेरी गर्लफ्रेण्ड के पीरियड सही नहीं हो रहे हैं… क्या आपके पास कोई समाधान है??? और मैंने कभी भी कॉण्डोम प्रयोग नही किया…

अँजली आँटी कहतीं हैं:

हैलो डेविड।

आपने अपनी अन्तिम पंक्ति में अपने प्रश्न का उत्तर स्वयं ही दे दिया है।

अगर आपकी गर्लफ्रेण्ड का मासिक चक्र ठीक ढंग से नहीं चल रहा और आपने कभी भी कॉण्डोम का प्रयोग नहीं किया है तो आप निश्चित ही जल्दी ही पिता बनने वाले हैं।

मैं हमेशा लोगों को याद दिलाती रहती हूँ कि आप 3 तरीकों को अपनाकर गर्भाधान से बच सकते हैं और यह लगभग 100% सुरक्षित भी है।

अनचाहे गर्भ से बचने का सर्वाधिक सुरक्षित तरीका है कि सेक्स किया ही नहीं जाए। आप दूसरे सेक्स-क्रीड़ाओं से आनन्द लें। और यही सबसे सही तरीका है कि आप निश्चिन्त रह सकते हैं कि गर्भाधान नहीं हो।

अगला तरीका है कि लड़की की नली बँधी हो। यह तरीका भी 99.9% सुरक्षित है। मैं लड़कियों के हित में इसे अपनाने की सलाह नहीं देती, साथ ही उन्हें भविष्य में बच्चे चाहिए भी तो होंगे। इसे ऑपरेशन से दुबारा खोला भी जा सकता है, पर यह हमेशा सफल भी नहीं होता और सही भी नहीं होता।

अगला तरीका है कि नसबंदी मर्द का ही किया जाए। इसमें वह हर कुछ कर सकेगा पर वीर्य बाहर नहीं आएगा। यह तरीका भी लगभग पूरी तरह से सुरक्षित होता है। मगर युवाओं को ऐसा करने की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि उन्हें बाद में बच्चे चाहिए होंगे। हाँ थोड़े वयस्क व प्रौढ़ों को ऐसा करने की सलाह दी जाती है जिनके पहले ही बच्चे हों। इसमें भी वापस ऑपरेशन किया जाता है पर यह भी हमेशा ठीक काम नहीं करता।

अब सर्वोत्तम तरीका है जिसमें किसी प्रकार के रोग या गर्भाधान किसी का भी डर नहीं रहता। वह यह कि आप कॉण्डोम का प्रयोग करें। इससे दोनों ही सहवास के दौरान सुरक्षित रहेंगे। आपको ढेरों तरह के कॉण्डोम मिल जाएँगे। कई स्वाद, आकार, व तलों के जिससे आप सहवास के दौरान आनन्द भी ले सकें।

आपकी वर्त्तमान परिस्थितियों के हिसाब से मैं सलाह दूँगी कि आप किसी डॉक्टर से मिलकर गर्भ की जाँच करवा लें।

गुड लक।

यदि आप भी अंजली आँटी से कुछ पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें और अपने प्रश्न के साथ इस पोस्ट के नीचे एक कमेंट लिख छोङें!