
न्यायाधीश जूलियन हॉल ने अपने एक विवादित निर्णय के बाद एक शिक्षिका को बरी कर दिया जिसपर आरोप था कि उसने एक 15 वर्षीय किशोर के साथ सहवास किया था क्योंकि किशोर ने यह बयान दिया कि उसकी शिक्षिका ने उसे कोई नुक़सान नहीं पहुँचाया।
33 वर्षीया कैथरीन आर्मस्ट्राँग ने लड़के को उसके जन्मदिन पर एक ज़बर्दस्त उपहार देने का वादा किया था और उसके 16वें जन्मदिन पर उसके साथ सहवास किया जब वह 15 वर्ष का ही था। पहले तो उसने इन आरोपों से इनकार किया पर बाद में उसने स्वीकार किया कि उसने लड़के के साथ दो बार सहवास किया और एक बार वस्तुस्थिति का लाभ उठाकर उसके साथ ग़लत तरीके से छुआ। किशोर – जिसकी पहचान नहीं की जा सकी पर उसे कुछ समस्याएँ हैं – ने न्यायधीश हॉल से याचना की वह निर्णय सुनाते समय शिक्षिका से नरमी से पेश आएँ। उसने कहा कि मुझे इस बात को जानने में बहुत समय लगा कि हम जो कर रहे थे, ग़लत कर रहे थे।
आर्मस्ट्राँग हन्ट रोड, थेम में रहती है और दो बच्चों की माँ है, इस प्रेम-सम्बन्ध के टूटने के बाद उसने अपने इस कमउम्र प्रेमी को ई-मेल लिखा था, जिसमें उसने अपने प्रेम की स्वीकारोक्ति भी लिखी थी। कल न्यायाधीश हॉल ने इनके कृत्यों की भर्त्सना करते हुए आर्मस्ट्राँग को 12 माह की जेल की सज़ा सुनाई पर बाद में इसे अद्वितीय मामला मानते हुए सज़ा को 2 वर्षों के लिए स्थगित कर दिया। उसने कहा: “मेरे लिए यह निर्णय लेना असम्भव सा प्रतीत हो रहा है कि जो तुमने किया उससे लड़के को कोई क्षति हुई या नहीं, फिर भी तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।” वह सेक्स-अपराधियों की सूची में पाँच वर्षों तक अपने हस्ताक्षर करेगी।
0 Comments until now