
मेलबोर्न हाई-स्कूल की एक शिक्षिका जिसके अवैध-सम्बन्ध अपने 15 वर्षीय छात्र के साथ था को आज जेल जाने की सज़ा से बच गई।
फॉकनर निवासी, 26 वर्षीया, नज़ीरा रफेई को किशोर के साथ अशोभनीय हरक़त करने का दोषी पाया गया, पर यह आरोप खारिज़ हो गया कि उसने लड़के के साथ सेक्स किया। उसके बाद उसपर कमउम्र वालों के साथ अशोभनीय बर्त्ताव करने के एक दूसरे मामले में भी मुक्ति मिल गई। काउण्टी कोर्ट में सुनवाई हुई कि इस शादीशुदा विज्ञान की शिक्षिका के सम्बन्ध अपने छात्र के साथ स्कूल के बाहर थे और दोनों में रिश्ता बनना शुरु हो गया था। न्यायाधीश लिज़ गेनर ने रफेई को 18 माह की सज़ा और 150 घंटे के श्रम की सज़ा सुनाई। उसका नाम यौन-अपराधियों की सूची में भी डाल दिया गया है।
न्यायाधीश गेनर ने कहा कि रफेई अभी अवयस्क हैं और उसने अनुचित ढंग से व्यवहार किया है, उसने शिक्षक-छात्र के रिश्ते को काफी गम्भीर व शोचनीय ढंग से विखंडित किया। पर उन्होंने स्वीकार किया कि यह व्यवहार जानबूझ कर नहीं किया गया। “आप इस न्यायालय से निकलेंगी तो सज़ा के साथ और यह आपके जीवन भर के लिए अभिशाप की तरह होगा और आप जीवन भर इस कठिनाई को महसूस करेंगी,” उन्होंने कहा। न्यायालय को यह भी बताया गया कि वह एकाकी जीवन जीती आई थी और वह अपने विद्यालय अथवा कॉलेज के दिनों में भी लड़कों के साथ घुल-मिल कर नहीं रही थी।
0 टिप्पणी अब तक