फ्रैंकलिन – वेनैंगो काउण्टी की एक शिक्षिका पर आरोप है कि तथाकथित तौर पर उसने अपनी एक शिष्या के साथ अवैध सम्बन्ध बनाए।
एंगाई फेट्टी, 34, जो फ्रैंकलिन में स्थित ऑयल सिटी हाई-स्कूल में अंग्रेज़ी की शिक्षिका है, पर आरोप हैं कि उसने अपनी एक 16-वर्षीया-छात्रा के साथ अवैध सम्बन्ध बनाए। फ्रैंकलिन पुलिस ने इसकी पड़ताल तब करनी शुरु की जब उन्हें इसकी शिकायत मिली कि यह सम्बन्ध 2008 के वसन्त से ही चल रहे हैं। दो सप्ताह की जाँच के बाद पता चला कि फेट्टी अपनी इस छात्रा के साथ अपने अपार्टमेन्ट में हम-बिस्तर हो रहा था, पुलिस ने बताया। फेट्टी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने छात्रा को अपने साथ देर रात तक रुकने की अनुमति दी। पुलिस ने कहा कि फेट्टी छात्रा को बस-स्टॉप तक ले जाती, और छात्रा बस से स्कूल पहुँचती और शिक्षिका अपनी कार से, इस तरह से वह एक-दूसरे के साथ किसी की नज़रों में आने से बच जाते थे।
“यह पाया गया कि कार से बाहर निकलने के पहले वे कार में गले मिलते व चुम्बन करते थे,” पुलिस विभाग के अधिकारी मार्क बफमैन ने कहा। “मिस. फेट्टी इसके बाद ऑयल सिटी हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हो गईं।” फेट्टी ने कहा कि छात्रा के साथ उनका रिश्ता बस गले मिलने और चुम्बन तक ही सीमित है। विद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि फेट्टी को भुगतान करके नौकरी से तात्कालिक रूप से बर्खास्त कर दिया गया है, बाकी की कार्रवाई केस के नतीजे पर निर्भर करती है। “हमने अन्य शिक्षकों से भी इस बारे में बातचीत की है,” ऑयल सिटी स्कूल के जिलाधीश जोसेफ कैरिको ने कहा। “हमारे पास उत्तम शिक्षकों का एक समूह है।”
फेट्टी को गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।
0 Comments until now