वेस्टन – एक स्थानीय स्कूल के एक कर्मचारी पर आरोप है कि उसने छुपकर बाथरूम में लड़कियों और औरतों की वीडियो फिल्माई।

वोरसेस्टर के 37 वर्षीय होमर रोजर्स, जो वेस्टन के कैम्ब्रिज स्कूल में कार्यरत है, पर आरोप हैं कि उसने गुप्त रूप से लोगों की नंगी तस्वीरें लीं। रोजर्स वहाँ पर तकनीकी सहायक निदेशक व मार्शल-आर्ट कोच के पद पर कार्यरत था। तलाश करने पर स्कूल के आपूर्ति-कक्ष में एक रिमोट संचालित कैमरा मिला जो पता करने में मालूम हुआ कि रोजर्स का हा था। “वीडियो-कार्ड में टॉयलेट प्रयोग करती आठ छात्राओं और कुछ स्त्रियों की वीडियो थे,” वकील सिएरा महोनी ने बताया। “वीडियो में उन्हें भिन्न-भिन्न नंगी अवस्थाओं में दिखाया गया है।”

शुक्रवार को उसे निजी पहचान के आधार पर रिहा किया गया। उसे यह आदेश दिए गए हैं कि वह स्कूल व वीडियो-सम्बन्धित यंत्रों से दूर रहे।