लेसीई, वॉशिंगटन – जिम के अन्दर संगीत की ताल पर चलते और व्यायाम करते लोग तब सहम गए जब उन्होंने अपनी आँखों के सामने इस घटना को देखा।

एल्मा विन्टर नृत्य टीम के लोगों ने देखा कि एक जोड़ी अजनबी आँखें उन्हें देख रहीं है। वे सीधे तौर पर कह रहे हैं कि उस व्यक्ति के पास कई कैमरे थे, और उसने एक कैमरा अपनी बाँह के नीचे छुपा कर नृत्यांगनाओं के स्कर्ट ने नीचे से तस्वीरें ले रहा था। लड़कियों ने अपने पिता को बताया। “मैंने कहा, ‘ए भाई। क्या बात है?’” एरिक जोहॉन्सन ने बताया। “तुम यहाँ कैमरे के साथ क्या कर रहे हो? नीचे लोग बता रहे हैं कि तुम कुछ ग़लत कारनामे कर रहे हो।” फोटोग्राफर ने दावा किया कि वह किसी विश्वविद्यालय का खेल-फोटोग्राफर है, और फिर वहाँ से बचकर निकलना चाहा। मगर लड़कियों को अभिभावकों ने उसका पीछा किया और पार्किंग में पकड़ लिया। “तुम ऐसा करो, कि हमें अपने कैमरे पर ली गईं तस्वीरें दिखाओ कि तुम वाक़ई में सच बोल रहे हो, इसमें कुछ बुरी बात नहीं है, अगर तुमने कुछ ग़लती की है तो तुम उसके लिए माफ़ी माँग लो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है,” एक अभिभावक जॉश नेल्सन ने कहा। “पर वह ऐसा बर्त्ताव कर रहा था जैसे, ‘नहीं, मैं अपनी तस्वीरें नहीं दिखा सकता हूँ।’”

अभिभावकों ने बताया कि उसके भागने का अन्तिम प्रयास विफल होने के बाद उसने आश्चर्चजनक रूप से अपना अपराध स्वीकार कर लिया। “उसने अपनी गर्दन से कैमरा निकाला, अपने हाथ हवा में उठाए और कहा “मैं अपराध स्वीकार करता हूँ। मैं एक घुसपैठिया हूँ और मैं यहाँ पर आपकी बच्चियों की तस्वीरें खींचने आया था,” जॉन्सन ने बताया। “उसने आगे कहा, ‘क्या आपलोग मुझे जाने दे सकते हैं?’ मैंने कहा नहीं, मैं तुम्हें जाने देने वाला नहीं हूँ,” नेल्सन ने कहा, “उसने फिर कहा, ‘क्या मेरी कोई भी मर्यादा नहीं है?’ नहीं तुम्हारी कोई भी मर्यादा नहीं है। मैंने कहा मैं तुम्हें तबतक यहाँ रोके रखूँगा जबतक कि पुलिस आकर तुम पर क़ाबू नहीं पाती।” अभिभावकों को यह चिन्ता सता रही थी कि उनकी बच्चियों के ऐसे आपत्तिजनक तस्वीरों का न जाने क्या किया गया होगा।

“आप सदा अपने सन्तानों की चिन्ता करते हैं, उनका ख़्याल रखते हैं, उनकी रक्षा करते हैं,” नेल्सन ने कहा। “यह आपका कर्त्तव्य है, और हमें इसका पालन करना होता है,” जॉन्सन ने कहा। यद्यपि अभिभावक चिन्तित थे, पर नृत्यांगनाओं को अपने पिता पर गर्व था कि वे उनकी रक्षा के लिए हमेशा खड़े हैं। ओलम्पिया पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के कैमरे में तस्वीरों की कुल संख्या की सूचना नहीं है। उन्हें यह भी पता नहीं है कि क्या यह वही व्यक्ति है जो अन्य जगहों पर भी इस तरह की वारदातें कर चुका है। अभियुक्त को थर्स्टन काउण्टी जेल में पूछ-ताछ के लिए रखा गया है।