एक शर्मीले स्वभाव के सज्जन हवाई जहाज़ पर चढ़ने की तैयारी कर रहे थे कि उन्होंने सुना कि पोप भी उसी फ्लाईट से जा रहे हैं। “यह तो उत्साहित करने वाली बात है,” उसने सोचा। “मैं हमेशा से पोप का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूँ। सम्भवतः आज मैं उनसे मिल सकूँगा।”
उसके आश्चर्य का ठिकाना तब नहीं रहा जब पोप बिल्कुल उसके साथ वाली सीट पर ही बैठे। फिर भी शर्मीला होने के कारण वह उनसे बात करने से घबरा रहा था। जहाज़ उड़ने के थोड़ी ही दैर बाद, पोप ने क्रॉसवर्ड हल करना शुरु किया। “यह तो कमाल ही है,” उस व्यक्ति ने सोचा। “मैं तो क्रॉसवर्ड खेलने में माहिर हूँ, अगर पोप कहीं अटक गया तो वह अवश्य ही मुझसे सहायता माँगेंगे।”
उसके बिल्कुल तुरन्त बाद ही, पोप उस सज्ज्न की ओर मुड़े, “क्षमा कीजिए, पर क्या आपको कोई ऐसा शब्द पता है जो स्त्रियों से सम्बन्धित है और जो ‘यू-एन-टी’ से समाप्त होता है?”
दिमाग में बस एक ही शब्द आ रहा है…
“हे भगवान,” उस सज्जन ने सोचा, “मैं पोप को बता सकता हूँ कि दूसरे शब्द भी अवश्य होंगे।”
सज्जन ने थोड़ी देर सोचा, उसे एक शब्द याद आ गया। वह पोप की तरफ मुड़ा और कहा, “मुझे लगता है कि जो शब्द आप ढूँढ़ रहे हैं वह ‘aunt’ है।”
“बिल्कुल सही,” पोप ने कहा। “क्या तुम्हारे पास एक इरेज़र है?”
0 टिप्पणी अब तक