विन्डसर – बर्टी काउण्टी में एक महिला संतरी पर मुकदमा चलाया गया है क्योंकि उसने तथाकथित तौर पर जेल के कैदी के साथ यौन-सम्बन्ध बनाए और उसके बच्चे को अपने गर्भ में पाल रही है।

विन्डसर पुलिस विभाग के जाँचकर्ता कहते हैं कि टमेका मीबेन बर्टी कारागार में गार्ड के रूप में कार्यरत थी, जो विन्डसर की सर्वाधिक सुरक्षित जेल है, ने जेल के कैदी के साथ सेक्स किया जो अभी हथियार लूटने के मामले में अन्दर बन्द है। पुलिस कहती है कि उन्होंने पूरे जेल में हर जगह सेक्स किया। “हमें पता है कि हम यहाँ दोस्त नहीं बना सकते” मीबेन ने कहा। “पर कुछ समय बाद आपकी नज़दीकी उनसे बढ़ जाती है। आखिर वे भी इंसान हैं।” मीबेन ने वहाँ सुरक्षाकर्मी की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है, वह मानती है कि उसके सम्बन्ध बने थे पर इस बात से इन्कार करती है कि वही इस बच्चे का बाप है। जब बच्चे के असली बाप के बार में पूछा गया तो उसके उत्तर था, “भगवान।”

विन्डसर पुलिस के हवलदार रिक मॉरिस ने वेवी.कॉम को बताया कि उसने मीबेन से पूछताछ की और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। “उसके अनुसार, वह जेल के कैदी के बच्चे की माँ बनने वाली है,” मॉरिस ने बताया। वेवी.कॉम को वह रिपोर्ट भी हात लगी जिसमें यह लिखा गया है कि उनके बीच सम्बन्ध अक्तूबर में बने जब कैदी एक मोबाईल फोन के साथ पकड़ा गया और कॉल के स्त्रोत का पता लगाने पर मालूम हुआ कि गार्ड को फोन किया गया था, जो मीबेन ही थी। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को एक स्त्री की तस्वीरें मिलीं, जिसके बारे में माना जा रहा था कि वह जेल की सुरक्षाकर्मी है, “तस्वीरों में वह सिर्फ अन्तःवस्त्र धारण किए हुए है… जो गर्भवती भी लग रही है… और गर्भ लगभग चार महीनों का है।” “मैं भी एक इंसान हूँ,” मीबेन ने कहा। “गलतियाँ तो सभी से होती हैं।”

और मीबेन का दावा है कि वह इस कारागार की अकेली महिला सुरक्षाकर्मी नहीं है जिसने किसी कैदी के साथ यौन-सम्बन्ध बनाए हैं। “मैं कम से कम ऐसी सात या आठ महिला सुरक्षाकर्मियों को जानती हूँ।” मीबेन ने कहा। “वे गर्भवती नहीं होतीं पर वे कैदियों के साथ लगातार यौन-सम्बन्ध बनातीं हैं।” विन्डसर की पुलिस भी इस बात को सच मानती हैं। पर, उनका कहना है कि यह पहली बार हुआ है कि जेल के किसी सुरक्षाकर्मी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि हमारे पास उसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं। मीबेन को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।