एक वृद्ध युगल कार द्वारा अपने सर्दियों वाले घर फ्लोरि़डा से पेनसेलवेनिया जा रहे थे, तभी एक हवलदार ने उनकी कार रोकी। पुलिसवाले ने वृद्ध से पूछा कि क्या आपको पता है, आप कितनी तेज़ी से कार चला रहे हैं? पत्नी जो कि कम सुनती थी, उसने पति के कंधे पर चपत लगाकर पूछा, “वह क्या कह रहा है?”

पति पीछे पलटकर पत्नी के बताता है कि पुलिसवाला पूछ रहा है कि वह गाड़ी कितनी तेज़ चला रहा है। इसके बाद पुलिसवाले ने वृद्ध को कहा कि वह चेतावनी देकर छोड़ रहा है, फिर से पत्नी ने उसके कंधे पर चपत लगाकर पूछा कि पुलिसवाले ने फिर से क्या कहा।

फिर, पुलिसवाले ने वृद्ध से पूछा कि वह किस ओर जा रहे हैं, तो वृद्ध ने उत्तर दिया कि वह अपने घर पेनसेलवेनिया जा रहे हैं। इसपर पुलिसवाले ने उत्तर दिया, “मैं भी पेनसेलवेनिया जा चुका हूँ, पर पता है मैंने जीवन का सबसे घटिया सेक्स वहीं किया।”

पत्नी ने फिर से पति के कंधे पर हाथ मारा और पूछा कि पुलिसवाले ने क्या कहा, तो वृद्ध पीछे पलटता है और कहता है, “उसे लगता है कि वह तुम्हें जानता है।”