मि. स्मिथ अपनी पत्नी के जाँच का परिणाम लाने के लिए अस्पताल गए।

परिचारिका: “मुझे खेद है, सर, पर यहाँ चीजें थोड़ी अस्त-व्यस्त हैं अभी यहाँ कुछ समस्या चल रही है। जब हमने आपकी पत्नी के नमूने यहाँ से प्रयोगशाला में भेजा तो वहाँ किसी और मिसेज़ स्मिथ के नमूने भी थे और अभी हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि आपकी पत्नी का नमूना कौन सा है। यह बिल्कुल ख़राब या सच कहें तो भयावह बात है।”

मि. स्मिथ: “मतलब?”

परिचारिका: “सर, मिसेज़ स्मिथ नाम के जाँच में एक की तो अस्थमा के लिए जाँच की गई है, और दूसरी एड्स के लिए और दोनों के लक्षण पॉजिटिव है। हम यह नहीं बता सक रहे हैं कि कौन सा आपकी पत्नी का है।”

मि. स्मिथ: “यह तो वाकई भयानक बात है! क्या हम फिर से जाँच करवा सकते हैं?”

परिचारिका: “सामान्यतः हाँ। पर आपके प्रायोजक इतनी मँहगी जांच का खर्च दुबारा नहीं उठाएँगे।”

मि. स्मिथ: “तो, अब मुझे क्या करना चाहिए?”

परिचारिका: “डॉक्टर इस बात की अनुशंसा करते हैं कि आप अपनी पत्नी को शहर के बीचों-बीच छोड़ दें। अगर वह घर तक पहुँच जाती है, तो आप उनके साथ सोना छोड़ दें।”