वामसी कहते हैं:
हाय अंजली
मैं एक शंका-निवारण चाहता हूँ, मैं पिछले 16 सालों से दिन में कम से कम तीन बार हस्त-मैथुन करता रहा हूँ। मुझे अब यह डर सता रहा है कि कहीं इससे मेरा यौन-जीवन बर्बाद न हो जाए। मैं अपनी शंका आपको अभी इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि मेरी शादी इसी वर्ष होनेवाली है। कृपा करके आप मज़ूबत व लम्बे सेक्स-जीवन के लिए कुछ सलाह दें।

अँजली आँटी कहतीं हैं:

हाय वामसी।

मुझे आशा है कि आपके प्रश्न के लिए मेरे द्वारा दिया गया यह उत्तर बहुत सारे लोगों की सहायता करेगा जिनके मस्तिष्क में भी हस्तमैथुन से सम्बन्धित प्रश्न प्रतिदिन घुमड़ते रहते हैं। मैं प्रतिदिन यह पाती हूँ कि बहुत सारे लोग यही प्रश्न बार-बार पूछते हैं कि क्या दिन में एक बार, दो बार, या कई बार हस्तमैथुन करने से यौन-जीवन पर कोई प्रभाव पड़ेगा? साधारण सा उत्तर है: हाँ! मेरे हाँ कहने का ऐसा कोई मतलब नहीं है जैसा कि आप में से कई समझ रहे होंगे। हस्तमैथुन से आपके यौन-जीवन को कोई नुक़सान नहीं है, बल्कि यह आपके यौन-जीवन में सहायक होता है।

अगर आप प्रतिदिन एक या अधिक बार हस्तमैथुन करते हैं तो वास्तव में आप अपने यौन-जीवन को सहायता पहुँचा रहे हैं। हस्तमैथुन से आप सीख पाते हैं कि स्वयं को अधिकाधिक आनन्द कैसे पहुँचाया जाए, साथ ही यह वीर्य-स्खलन को नियंत्रित करने का एक कारगर औज़ार भी हो सकता है। अगर आप हस्तमैथुन के दौरान स्खलन को रोकने और फिर थोड़ी देर बार हस्तमैथुन आरम्भ करने का अभ्यास करते हैं तो आप लम्बी अवधि तक सेक्स करना सीख जाएँगे।

हस्तमैथुन से आपके यौन-जीवन पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, ना ही यह आपके बच्चे पैदा करने की क्षमता पर किसी प्रकार का प्रभाव डालता है। हस्तमैथुन के बार में एक ही बुरी बात कही जा सकती है कि जब आदमी इसे करने में अधिक समय देने लगता है। जैसे अगर आप इसके लिए काम, स्कूल या सामान्य अभ्यास छोड़ दें तो यह बुरी बात है, और इससे आप असामाजिक भी बनने लगते हैं। अगर आप यह अपने खाली समय में करते हैं तो यह आपके लिए कतई हानिकारक नहीं है।

मुझे आशा है कि इस उत्तर से लोगों के हस्तमैथुन प्रश्नों पर थोड़ी अवधि के लिए विराम लगा रहेगा।

यदि आप भी अंजली आँटी से कुछ पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें और अपने प्रश्न के साथ इस पोस्ट के नीचे एक कमेंट लिख छोङें!