एक पुलिसवाले ने एक चालक को उच्च-पथ पर रोका और साँसों की जाँच के लिए पूछा।

“मैं ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि मुझे अस्थमा है,” आदमी ने कहा। “इस जाँच से मुझे फिर से अस्थमा का आघात हो सकता है।”

अतः पुलिस वाले ने मूत्र का नमूना माँगा।

“नहीं दे सकता,” आदमी ने कहा। “मुझे मधुमेह की शिकायत है, इसलिए मेरे मूत्र में हमेशा अजीब चीजें पाई जातीं हैं।”

“अच्छा,” गुस्से से भरे पुलिसवाले ने कहा, “अच्छा तो तुम ऐसा क्यों नहीं करते कि अपनी कार से बाहर निकल कर इस सफेद लकीर तक चल कर आओ।”

“क्षमा करें,” आदमी ने कहा, “पर मैं वह भी नहीं कर सकता।”

“क्यों नहीं?” ऑफिसर ने पूछा।

“क्योंकि मैंने पी रखी है।”