एक कार-दुर्घटना में तीन मित्रों की मृत्यु हो जाती है, और वे स्वयं को स्वर्ग के द्वार पर पाते हैं। प्रवेश करने से पहले, संत पीटर उन तीनों से एक प्रश्न पूछते हैं।

“जब अब तुम्हारी मृत्यु हो चुकी है, और तुम्हारे मित्रगण व कुटुम्ब तुम्हारे बारे में बातें कर रहे हैं, तो तुम उनसे कैसी बातें सुनना पसन्द करोगे?” संत पीटर ने पूछा।

प्रथम सज्जन ने कहा, “मैं उसने यह सुनना चाहूँगा कि वह एक महान डॉक्टर व पारिवारिक व्यक्ति था।”

दूसरे सज्जन ने उत्तर दिया, “मैं सुनना चाहूँगा कि मैं एक बहुत अच्छा पति था, और अच्छा अध्यापक था जिसने हमारे बच्चों में काफी बदलाव लाए।”

अन्तिम सज्जन उत्तर देते हैं, “मैं उनसे यह सुनना चाहूँगा, “देखो! वह चल रहा है!”