गगन कहते हैं:
डियर अँजली,
आप जिस प्रकार से समाज-सेवा कर रही हैं, आप धन्यवाद की पात्र हैं।

मैं 32 वर्षीय शादीशुदा पुरूष हूँ, मेरी पत्नी 26 साल की है। मैं बहुत ही कामातुर व्यक्ति हूँ और हमेशा सेक्स करना चाहता हूँ, पर मेरी पत्नी कुछ सालों से इन चीजों में रुचि नहीं लेती। हमें किसी और तरह की समस्या भी नहीं है, हम एक-दूसरे से सेक्स-समेत हर विषय पर बिल्कुल खुल कर बात करते हैं। पर वह सेक्स से एकदम से इन्कार करती है, और कहती है कि सेक्स करना नहीं चाहती, चाहे मैं उसे गले लगाऊँ, उसके शरीर को कपड़ों के साथ या बिना कपड़ों के ही हाथ लगाऊँ, सहलाऊँ, पर वह फिर भी राजी नहीं होती। मैंने उसे मनाने व पटाने की बहुत कोशिशें की पर कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। मैं उससे बहुत प्यार करता हूँ, और यही कारण है कि मैं उसके साथ ज़बर्दस्ती नहीं कर रहा हूँ। मैं उसे पूरा समय देता हूँ, पर अन्त में मुझे हस्तमैथुन करके ही सन्तुष्ट होना पड़ता है।

उसे मैं सेक्स के लिए कैसे राजी करूँ?

अँजली आँटी कहतीं हैं:

हैलो गगन। वाऊ, ऐसा लगता है कि यहाँ सचमुच बहुत ही दुविधा की स्थिति है। इसके पीछे अवश्य ही एक कारण है कि आपकी पत्नी क्यों सेक्स करना नहीं चाहती। कोई भी स्त्री अपने सही अवस्था में सेक्स नहीं करना नहीं चाहेगी। हाँ यह बात भी सच है कि कुछ स्त्रियाँ सेक्स के लिए उतनी लालायित नहीं होतीं जितने कि पुरुष होते हैं। पर हमें भी स्खलन उतना ही प्रिय होता है जितना कि पुरुषों को उनका, या कभी-कभी ज्यादा भी। आपको करना यह होगा कि आपको ठीक से, सटीकता से पता करना होगा कि वह इसमें रुचि क्यों नहीं रखती है। क्या आप अब तक सेक्स करते आ रहे थे, या बीच में छोड़ भी दिया था? हो सकता है वह अपने शरीर से खुश न हो। हो सकता है कि उसे लगता हो कि वह मोटी होती जा रही है, इत्यादि।

इस समय इन प्रश्नों के उत्तर सिर्फ एक ही मनुष्य के पास है, और वह है आपकी पत्नी। आपको चाहिए कि आप उसे कहीं रात के खाने पर ले जाएँ और यह बिल्कुल रोमांटिक होना चाहिए। डिनर के दौरान ही आप इस मुद्दे को उठाएँ। आप उसे बताएँ कि आप उससे बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वह अच्छी रहे। उसे बताएँ कि वह आपको कितनी सेक्सी, प्यारी और चाहत भरी लगती है, और आप उसे प्यार करना चाहते हैं, उसके साथ सेक्स करना चाहते हैं। उससे पूछें कि क्यों वह कुछ सालों से सेक्स करने में इच्छुक नहीं है और फिर आप ध्यान से उसकी बातों को सुनें। देखें वह क्या कहती है, उसपर ध्यान दें। ध्यान रखें कि वह आपकी भी वस्तुस्थिति को समझ सके और आप भी उसकी कही बातों में सहायक की भागीदारी निभायें ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्यों वह अपने पति के साथ सहवास नहीं करना चाहती।

मुझे विश्वास है कि आपके पास बात करने के लिए काफी कुछ होगा। अगर वह फिर भी इसमें रुचि नहीं रखती तो आपको इस बात की समीक्षा करनी होगी, कि क्या आपको आपकी शादी अधिक प्यारी है या सेक्स।

यदि आप भी अंजली आँटी से कुछ पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें और अपने प्रश्न के साथ इस पोस्ट के नीचे एक कमेंट लिख छोङें!