मागेश कहते हैं:
हाय अंजली।
मैं शादीशुदा हूँ और मेरी एक संतान भी है।
मैंने जब अपने लिंग के अग्र-भाग की त्वचा को छुआ तो मुझे हल्का सा दर्द हुआ।
परन्तु कुछ ब्लू-फिल्मों में, लिंग की त्वचा पीछे की ओर रहती है। जिसे जब स्त्रियाँ चूसती रहती हैं तो उनके शिश्न फिर भी सूखी अवस्था में रह सकें। पर जब मैं या मेरी पत्नी मेरे शिश्न को छूते हैं तो मुझे दर्द होता है। मैं क्या करूँ। क्या मैं इस त्वचा को ऑपरेशन करके हटवा सकता हूँ।
अँजली आँटी कहतीं हैं:
हाय मागेश। पत्नी व बच्चे के लिए बधाईयाँ। देखते हैं कि मैं आपकी समस्या के बारे में मैं क्या कर सकती हूँ। आपको अपने लिंग से दर्द नहीं होना चाहिए। अगर किसी भी प्रकार का दर्द है तो आपको तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। मुझे पुरूष-लिंग के बारे में सारे मेडिकल तथ्यों का तो ज्ञान नहीं है, पर फिर भी थोड़ा सा ज्ञान है। मैं सोच रही थी कि आप इस समस्या से कितने दिनों से जूझ रहे हैं और अपने लिंग की अग्र-त्वचा को पीछे नहीं ले जा पा रहे हैं। चाहे आप जितनी भी बार इसे पीछे की ओर ले जाना चाहें, चाहे प्रत्येक रात यह करना चाहें, पर आपको यह स्नान के समय करना चाहिए ताकि अन्दर में अगर कोई कीटाणु हों तो वे साफ हो जाएँ। ध्यान रखें कि आप इसे ठीक से साफ-सुथरा रखें, क्योंकि यह कीटाणुओं के छिपने का एक उत्तम स्थान है और इससे आपको भारी हानि भी हो सकती है।
कुछ पुरूष अगर इस त्वचा को लम्बे समयांतराल तक पीछे नहीं खींचते और अगर यह लम्बे समय तक साफ-सफाई नहीं करते हैं तो शायद त्वचा न खींचे जाने में समन्वय स्थापित कर लेती है। फिर जब आप बाद में इसे पीछे करने की कोशिश करें तो इससे दर्द पैदा हो सकता है। तो इस स्थिति में आपको तत्काल अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए, और त्वचा के इस हिस्से को आवश्यकतानुसार काट कर अलग भी करवाना चाहिए ताकि आपका लिंग स्वस्थ रह सके और आप इसका स्वस्थ रूप से उपयोग भी कर सकें। मैं ऐसा नहीं कह रही हूँ कि आपके साथ भी यही बात है, यह बात सिर्फ आपके डॉक्टर ही सही-सही बता सकते हैं। मैं सलाह दूँगी कि आप शीघ्रताशीघ्र अपने चिकित्सक से मिलें और परामर्श लें। एक चिकित्सिक ही आपको सर्वोत्तम सलाह दे सकता है।
0 Comments until now