युवराज कहते हैं:
हाय अँजली, मैं एक पुरूष हूँ। मैं केवल अपनी पत्नी के साथ ही सम्भोग करता हूँ। मैं आपसे यह जानना चाहता हूँ कि अपनी पत्नी के साथ बिना कॉण्डोम के गुदा-मैथुन करना क्या सुरक्षित होगा?
अँजली आँटी कहतीं हैं:
हाय युवराज। लिखने के लिए धन्यवाद। तो आप अपनी पत्नी के साथ गुदा-मैथुन का आनन्द लेना चाहते हैं। मैं यह मानकर चल रही हूँ वह इस बात के लिए तैयार है, और आपके द्वारा गुदा-मैथुन किए जाने को लेकर उसे कोई समस्या नहीं है। आपके द्वारा कॉण्डोम प्रयोग करने के बारे में सीधा और सरल उत्तर है। अगर वह आपकी पत्नी है और आप दोनों अगर सिर्फ आपस में ही शारीरिक सम्बन्ध बनाते हैं, और आप दोनों किसी भी प्रकार के यौन-रोग से पीड़ित नहीं हैं तो फिर बिना कॉण्डोम के सहवास करने से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित कर लें कि आप दोनों में से कोई भी किसी भी प्रकार के यौन-रोग से पीड़ित न हो, क्योंकि गुदा-मार्ग अत्यन्त नाजुक भाग है जहाँ रोग बहुत आसानी से फैलता है।
गुदा-मैथुन करने के लिए थोड़े फटाफट टिप्स। मैथुन शुरु करने से पहले बहुत सारी पूर्व-क्रियाएँ करें फिर अगले कदम के तौर पर सामान्य रूप से किए जाने वाले योनि-मैथुन करें, सुनिश्चित करें कि आपकी पत्नी अच्छी तरह तैयार, उत्तेजित और गीली हो। योनि-मैथुन करने के दौरान ही आप उसे कुतिया की मुद्रा मे्ं ले आएँ, फिर मैथुन करते हुए ही आप अपनी एक या दो उँगलियों का प्रयोग उसके गुदा-मार्ग में करें। जब वह आपकी उँगली आसानी से लेने लगे तो इसके बाद आप उसके गुदा-मार्ग व अपने पूर्णतः उत्तेजित लिंग पर ढेर सारी चिकनाई लगा लें। आप अपने लिंग को उसके गुदा-मार्ग के द्वार पर रखें और उसे उसकी सुविधानुसार पीछे की ओर धकेलने दें, उसे उसकी मर्ज़ी के अनुसार ही अपने लिंग पर धक्के लगाने दें। इससे यह बात निश्चित होगी कि उसे दर्द नहीं होगा। आप बस जाकर ऐसे ही कोई धक्का न मार दें, वरना यह उसके साथ आपका आखिरी यौन-सत्र भी हो सकता है। इसे धीरे-धीरे करें और उसे उसकी मर्ज़ी से करने दें, यह बहुत ही ज़रूरी है।
गुड लक!
0 Comments until now