एक आदमी अपने घर के पिछवाड़े में एक सुबह टहलता हुआ गया तो पाता है कि एक गोरिल्ला एक पेड़ पर चढ़कर बैठा हुआ है, और उसे ही घूर रहा है। उसने गोरिल्ला को वहाँ से भगाने का असफल प्रयत्न किया, इसके बाद उसने गोरिल्ला हटाओ सेवा का सहारा लिया। जल्दी ही एक सेवाकर्मी आया, उसके पास था: एक छड़ी, एक चिहुआहुआ (एकदम छोटी प्रजाति का कुत्ता), एक जोड़ी हथकड़ी, और एक शॉटगन।
“अब ध्यान से सुनो,” सेवाकर्मी ने मकान-मालिक को कहा। “मैं पेड़ पर चढ़ने जा रहा हूँ और गोरिल्ला को तबतक कुरेदूँगा, जबतक वह धराशायी न हो जाए। फिर प्रशिक्षित चिहुआहुआ तुरन्त उसके गुप्तांगों पर हमला कर देगा, और जब गोरिल्ला अपने हाथ आगे करेगा, तो तुम उसे फट से हथकड़ी पहना देना!”
“समझ गया।” मकानमालिक ने उत्तर दिया। “पर यह शॉटगन किसलिए है?”
“अगर गोरिल्ला के बदले मैं पेड़ से गिर पड़ा तो,” सेवाकर्मी ने कहा, “चिहुआहुआ को गोली मार देना।”
0 Comments until now