गुरूजी:
अभिनेता अक्षय कुमार के दिमाग में लैक्मे फैशन वीक के दौरान एक शैतानी विचार सूझा और उन्होंने दर्शकों के सामने ही अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को अपने जीन्स का बजन खोलने को कहा।

बॉलीवुड फिल्म स्टार ने मुम्बई में हुए फैशन वीक में अपनी पत्नी को इसके लिए लगभग मज़बूर कर दिया। हालाँकि वह अपने ब्राँड ली वाईस जिसके वो ब्राँड राजदूत भी हैं, की जीन्स का बटन खुलवा रहे थे, पर उनके इस हरकत से दर्शक काफी हैरान रह गए।

null

इस हरकत को कैमरों ने भी कैद कर लिया, और कई लोगों ने इसे स्तब्ध करने वाला बताया। मुम्बई-निवासियों ने पुलिस के पास इस अश्लील हरक़त के लिए अक्षय कुमार के ख़िलाफ केस भी दर्ज़ करवाई है।

पुलिस ने कहा कि वे जाँच कर रहे हैं कि एक पत्नी द्वारा अपने पति के पैंट का बटन खोलना एक अपराध हो सकता है या नहीं। “हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे पास न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त सबूत हों,” एक पुलिस अधिकारी ने कहा।

यद्यपि बाद में इस अभिनेता ने कहा कि वह उनलोगों से माफ़ी माँगते हैं जिन्हें इस बात से ज़रा भी तक़लीफ हुई है, शिकायत दर्ज़ करवाने वाले अनिल नायर ने कहा कि अक्षय जैसे अभिनेता को यह बात शोभा नहीं देती कि वह सार्वजनिक तौर पर इस प्रकार की अश्लील हरक़त करें।