पोर्ट रिकी – काउण्टी के अधिकारियों ने न्यायालय में यह माँग की है कि यू. एस. 19 उच्च पथ पर स्थित क्लब एलाइट को बन्द करने की आज्ञा दी जाए।
यह अपील वहाँ के समुदाय की धारणा पर फिट नहीं बैठती। इसमें कई पेंच हैं। अपील जो 2 फरवरी को पेस्को काउण्टी कोर्ट में दायर की गई थी, उसमें कहा गया है कि क्लब एलाइट एक “सेक्स पर आधारित व्यापार” है जिसमें हर ओर सेक्स की ही छाप है। “इसमें होने वाले शो और नृत्य सभी यौन-क्रियाओं में लिप्त नज़र आते हैं।” उसके अलावा यह क्लब व्यावसायिक रूप से अधिगृहीत की गई परिसंपत्ति नहीं है। इसनें एक स्ट्रिप मॉल, एक बेकरी, एक दंत्य-अस्पताल भी है। काउण्टी के नियमानुसार ऐसे सेक्स-आधारित व्यापार सिर्फ औद्योगिक-क्षेत्र में ही स्थापित किए जा सकते हैं।
“ऐसे मामलों को लिए एक स्थायी की माँग की जा रही है वैसे व्यवसायों के लिए जिनमें यौन के द्वारा व्यापार किया जाता है।” अपनी में कहा गया है। “यह कोई निश्चित क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसमें फ्लोर शो, सेक्स-आधारित प्रतियोगिता इत्यादि शामिल हैं, जिसमें दर्शकों के साथ मिलकर यौन-क्रियाएँ की जातीं हैं।” यह क्लब, जो सितम्बर 2007 में खुला था, इसका सदस्य बनने के लिए स्त्रियों से 20 डॉलर की, तथा पुरूषों से 100 डॉलर की वार्षिक राशि ली जाती है या फिर रात्रि फीस ली जाती है। गत वर्ष दिए गए एक इन्टरव्यू में क्लब एलाइट के प्रमुश, जूलियन हाएस, ने कहा कि क्लब को एक यौन आधारित व्यवसाय नहीं माना जाना चाहिए, जहाँ तक कि काउण्टी नियमों का सवाल है। उन्होंने कहा कि अगर सदस्य बन्द कमरे में पूरी निजता के साथ अगर सेक्स कर रहे हैं तो इसमें किसी को क्या समस्या है, किसी को उससे मतलब ही नहीं होना चाहिए।
बचाव-पक्ष के अपील में शामिल हैं क्लब एलाइट के मालिक सुशैन पैनेस्सो; क्लब एलाइट के मैनेजर एरिक और एन्जी कूब; ज़मीन के मालिक डब्ल्यू जे इन्वेस्टमेन्टस; और हेरनेन्डो काउण्टी के एस एण्ड जी इन्वेस्टमेन्स, जिनके पास शराब का लाईसेंस है। सुनवाई की कोई तारीख अभी तक तय नहीं की गई है।
0 Comments until now