एक 80 वर्षीय वृद्ध की वार्षिक मेडिकल जाँच हो रही थी, और डॉक्टर ने उससे पूछा कि कैसा लग रहा है।
“इतना अच्छा मैंने कभी पहले महसूस नहीं किया!” उसने कहा। “मेरी एक 18 वर्षीय दुल्हन भी है जो गर्भवती है, मेरे बच्चे की माँ बनने वाली है! मैं इससे भी अधिक अच्छा क्या हो सकता हूँ, क्या ख़्याल है आपका?”
डॉक्टर ने कुछ क्षण सोचा, फिर कहा, “चलिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूँ। मैं एक ऐसे आदमी को जानता था जो अचूक शिकारी था। वह कभी भी शिकार नहीं चूकता था। पर एक दिन, वह थोड़ी जल्दी में बाहर गया, और उसने गलती से बन्दूक की बजाय अपनी छतरी ले ली।”
डॉक्टर ने आगे कहा, “तो वह जंगल में गया, और अचानक उसके सामने एक विशालकाय भालू आ गया! उसने अपनी छतरी उठाई, भालू की ओर निशाना साधा और हैंडल दबा दिया। फिर पता है, क्या हुआ?” डॉक्टर ने प्रश्न किया।
वृद्ध ने कुछ न कहने की अवस्था में उत्तर दिया, “नहीं पता।”
डॉक्टर ने आगे सुनाया, “भालू उसके सामने मरा पड़ा था!”
“यह असम्भव है!” वृद्ध विस्मित हुआ। “ज़रूर किसी और ने भालू को गोली मारी होगी।”
डॉक्टर ने उत्तर दिया, “मुझे भी ऐसा ही लगता है।”
0 Comments until now