ह्यूस्टन - मंगलवार दोपहर के बाद यहाँ की अदालत में आज गरमागरम बहस चली। एक जज़ ने अदालत में ज्यूरी से माँग की कि वह इस केस पर काम जारी रखें जो उस शिक्षिका के ख़िलाफ थी जो अपने छात्र के साथ यौन-सम्बन्ध बनाने की अभियुक्त थी।

अदालत ने कहा कि वे निराश और किंकर्त्तव्यविमूढ़ हो गए हैं। शैनॉन रोज़ेक के वकील ने एक मिस-ट्रायल की माँग की फिर तत्क्षण इसे रद्द भी कर दिया। इसी गरमा-गरमी में, जज़ सुसान ब्राउन ने कहा कि अगर बचाव पक्ष सोमवार को एक नये ट्रायल की शुरूआत करते हैं तो वह उन्हें मिस-ट्रायल करने देंगीं। वेस्टफील्ड हाई-स्कूल की शिक्षिका के वकील का कहना था कि उनके मुवक्किल पर ज़्यादतियाँ हुईं हैं।

रोज़ेक के ऊपर बच्चे के यौन-उत्पीड़न का मामला है। सत्ता-पक्ष के वकील कहते हैं कि उसने एक 16 वर्षीय छात्र के साथ क्लासरूम में ही गत वर्ष मुख-मैथुन किया था। यह सुनवाई गत सप्ताह खत्म हुई। इसपर विचार-विमर्श सोमवार को चालू हुआ, और फिर एक घण्टे के अन्दर ही ज्यूरी ने न्यायाधीशों से कहा कि वे किंकर्त्तव्यविमूढ़ हो गए हैं। “वर्त्तमान वस्तुस्थिति देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वे कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं हैं… किंकर्त्तव्यविमूढ़ हो गए हैं,” बचाव-पक्ष के वकील कैथरीन स्कारडिनो ने बताया। “ऐसा करना अनुचित है। उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।” रोज़ैक के वकील कहते हैं, कोई ऐसा करना नहीं चाहेगा, पर अंतिम उपाय एक मिस-ट्रायल ही बचता है। ज़्यूरी बुधवार सुबह को विचार करने के लिए फिर एकत्रित होगी।