बुधवार को पाँच व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया, जिन्होंने ग्वाटमेलन की कई औरतों व लड़कियों को लॉस एंजिलस में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया फिर वेश्यावृत्ति के धंधे में ज़बर्दस्ती धकेल दिया।

चार ग्वाटमेलन और एक मेक्सिकन समेत बचाव पक्ष, यू. एस. के यौन मामलों से सम्बन्धित जिला न्यायालय में ज़बर्दस्ती करने, और ठगी करने के मामले दोषी साबित हुए। साथ ही उनपर यह भी साबित हुआ कि उन्होंने स्त्रियों की तस्करी करने उन्हें वेश्या बनने पर मजबूर किया।

वेश्याओं ने कहा कि यह समूह युवतियों, कम पढ़े-लिखे व निरक्षर औरतों को अपना निशाना बनाता था, उन्हों कम से कम 10 डॉलर प्रति घंटे की बच्चों की देखभाल करने वाली, घर की देखभाल, खाना पकाने वाली आदि की नौकरी दिलाने का वादा करके अपने झाँसे में लेता था। छः महीने चली इस सुनवाई के दौरान, 10 पीड़िताओं में से एक को छोड़कर बाकियों ने यह बयान दिया कि उन्होंने गरीबी से तंग आकर, और अपने परिवार की सहायता करने की आस में घर छोड़ा, उन्हें पता नहीं था कि उनकी तस्करी करके सीमा से पार भेज दिया जाएगा और वेश्या बना दिया जाएगा। यह समूह ही इन औरतों के काम की दिनचर्या और तौर-तरीके तय करता था, उन्हें बलात्कार की धमकी दी जाती थी, पीटा जाता था, और उनके परिवार वालों की हत्या करने की धमकी भी दी जाती थी। उन्हें अपनी कमाई भी इनलोगों को ही देनी पड़ती थी, जो पहले ही इन्हें बेचकर काफी पैसे कमा चुके थे।

ग्वाटमाला की ही दो तस्करी करके लाई गईं स्त्रियों सिस्टर मिर्णा, और ग्लाडिस वालेन्जुएला ने अपने मिलकर यह योजना बनाई थी। ये रिश्ते में बहनें हैं, और ग्लाडिस के ब्वॉयफ्रेण्ड गैबरिल मेण्डिज़ पर भी आरोप लगे। ये औरतें भी वेश्यावृत्ति करती थीं।

ये सभी संघीय कारागार में आजीवन कारावास का दण्ड भुगतेंगे।