मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि किंग, 28, इस महीने के अन्त में न्यायाधीश के सम्मुख उपस्थित होंगे।

ये विगैन एथलेटिक्स के मिड्ल्सब्रू के लिए खेलने वाले स्ट्राईकर हैं, जिनपर तथाकथित रूप से यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक 20 वर्षीय युवती का यौन-उत्पीड़न किया और उसपर घूँसे से प्रहार भी किया। 7 दिसम्बर को, ब्रेवर स्ट्रीट, सेन्ट्रल लन्दन में स्थित सोहो रिवूई बार में यह घटना हुई थी, उसके बाद किंग को 10 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था।  स्त्री को अस्पाल में टूटी नाक और फटे होंठ की चिकित्सा मुहैया करवाई गई। किंग को पुलिस ने जमानत दे दी थी। अब उनपर अदालत में आरोप लगाये गये हैं। उन्हें जमानत पर छोड़ा गया था और शहर के वेस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट के कोर्ट में 25 फरवरी को उपस्थित होने के लिए कहा गया था, मेट ने कहा।

किंग इस तथाकथित घटना के दौरान हल सिटी के दौरे पर थे। सोहो रिवुई बार की वेबसाईट के अनुसार, जो रेमण्ड रिवुई बार के नाम से भी जाना जाता है – 29 जनवरी को बन्द कर दी गई है।