मैड्डी कहते हैं:
यौन-संबंधित बातों से अनभिज्ञ लोगों के लिए आपने प्रशंसनीय कार्य किया है। मेरी समस्या है कि जब मैं सेक्स-फिल्म देखता हूँ या सेक्स के बारे में बात करता हूँ, मेरा वीर्य बाहर निकलना शुरू हो जाता है। मुझे भविष्य की पत्नी के साथ सेक्स के बारे में सोचकर भी डर लग रहा है, क्योंकि मैं जल्दी स्खलित हो जाता हूँ। हस्तमैथुन करते वक्त भी मैं बहुत जल्दी झड़ जाता हूँ। मैं लम्बे समय तक सेक्स करना चाहता हूँ। कृपया उत्तर दें।
अँजली आँटी कहतीं हैं:
हाय मैड्डी। तो आप जल्दी उत्तेजित होते हैं, और यह किसी पुरूष के लिए सामान्य बात है। स्त्रियों में एक कहावत बहुत प्रचलित है: आदमी का खड़ा करना हो तो? दिखा दो! और पुरूषों पर यह बात पूरी तरह से सही लागू होती है। पुरूष बहुत ही सेक्स की ओर उन्मुख रहने वाले प्राणी होते हैं। वे हमेशा सेक्स की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं, और एक बार उत्थापन होने के बाद वे स्खलित होना भी चाहते हैं। तो इसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है कि जब आप कोई सेक्स-फिल्म देखते हैं या सेक्स के बारे में कल्पनाएँ करते हैं तो आपका शरीर स्खलित होना चाहता है। साथ ही इन इच्छाओं पर काबू पाना भी अपने-आप में काफी आनन्ददायक अनुभव होता है। हस्तमैथुन के कुछ अभ्यासों और तरीकों से आप इसपर लम्बे समय तक काबू पाने में सफल होंगे और आप छूटने से पहले वीर्य को रोक भी सकेंगे। आपको बस यही करना है कि आप हस्तमैथुन करना शुरू करें और वीर्यपतन का अहसास होने पर तुरन्त रूक जाएँ। कुछ मिनटों के लिए रूकें, जब आपको लगे के आप नहीं झड़ेंगे, तो फिर से स्ट्रोक लगाना शुरू करें, फिर रूकें। इस प्रक्रिया को जारी रखें जबतक कि आप झड़ना न चाहें। थोड़े अभ्यास के बाद आप लम्बे समय तक सेक्स या हस्तमैथुन कर पाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, जब आपकी शादी हो जाएगी और आप नियमित तौर पर अपनी पत्नी के साथ सहवास करने लगेंगे तो आप सेक्स के बारे में इतने उत्तेजित नहीं होंगे जितना कि अभी हो रहे हैं, तो आपके लीक होने की समस्या का स्वतः ही समाधान हो जाएगा। आप अपने जीवन के एक रोमांचक मोड़ पर खड़े हैं। गुड लक!
0 Comments until now