किसी बार में एक शराबी अत्यधिक मात्रा में शराब पीकर अपनी ही शर्ट पर बहुत सी उल्टी कर देता है। “ओह,” वह कहता है। “मैंने फिर अपनी शर्ट पर उल्टी कर दी। अगर मेरी बीवी को पता चला गया, तो वह मुझे जान से मार डालेगी।”
“चिन्ता की कोई बात नहीं है,” बार-टेण्डर ने कहते हुए उसकी जेब में 20 डॉलर का एक नोट ठूँस दिया। “उससे यह कह देना कि किसी ने तुम्हारी शर्ट पर उल्टी कर दी है और तुम्हें शर्ट साफ करवाने के लिए यह 20 डॉलर दिये।”
सो वह शराबी अपने घर जाता है और अपनी पत्नी को बनावटी कहानी सुनाता है कि किसी ने उसकी शर्ट पर उल्टी कर दी। वह उसके पॉकेट की तलाशी लेती है तो 20 डॉलर के दो नोट मिलते हैं। “इसमें बीस के दो नोट क्यों हैं?” वह पूछती है।
शराबी उत्तर देता है, “ओह, हाँ, उसने मेरे पैंट में टट्टी भी कर दी है।”
0 Comments until now