सी आई ए में एक हत्यारे के लिए नौकरी का पद खाली था। सारी प्रक्रियाएँ और इंटरव्यू पूरा करने के बाद, तीन लोग बच गए थे - दो पुरूष, और एक स्त्री। अन्तिम टेस्ट के लिए, सी आई ए एजेण्ट उनमें से एक पुरूष को धातु के बने एक बड़े द्वार के पास ले गए और उसे एक बन्दूक दी।
“हमें यह जानना है कि चाहे जो भी हो जाए तुम अपने दिए गए निर्देशों का पालन करोगे, चाहे स्थिति जैसी भी हो। इस कमरे में एक कुर्सी पर तुम्हारी पत्नी बैठी हुई है। तुम्हें उसको मारना है।” पहले व्यक्ति ने कहा “आप मज़ाक तो नहीं कर रहे हैं? मैं अपनी पत्नी को कभी भी नहीं मार सकता,” एजेण्ट ने कहा, “तुम इस नौकरी के लिए फिट नहीं होते हो।”
दूसरे व्यक्ति को भी वही निर्देश दिये गया। उसने बन्दूक उठायी और कमरे के अन्दर गया। पाँच मिनट तक सब कुछ शान्त था। उसके बाद वह आँखों में आँसू लिए कमरे के बाहर आया। “मैंने बहुत प्रयास किया, पर मैं अपनी पत्नी को नहीं मार सकता।” एजेण्ट ने उत्तर दिया, “इस नौकरी के लिए जो होना चाहिए, वह तुम्हारे पास नहीं है। अपनी पत्नी को लो और घर चले जाओ।”
अंत में, स्त्री की बारी थी। उसे बस कहा गया कि उसे अपने पति को मारना है। उसने बन्दूक उठायी और कमरे में गयी। एक के बाद एक, कई गोलियाँ चलने की आवाज़ें आयीं। रोने चिल्लाने, तोड़ने-फोड़ने और दीवारों पर पटकने की आवाजें लोगों ने सुनी। कुछ मिनटों के बाद, सब शान्त हो गया। दरवाजा धीरे से खुला और वहाँ स्त्री खड़ी थी। उसने अपने ललाट से पसीना पोंछा और कहा, “तुम लोगों ने मुझे यह नहीं बताया कि बन्दूक में नकली गोलियाँ थीं। मुझे कुर्सी से मार-मारकर उसकी हत्या करनी पड़ी।”
0 टिप्पणी अब तक