राज़िन कहते हैं:
हाय अँजली आँटी,

मैं 24 वर्ष का हूँ, मैं आत्मसंतुष्टि के लिए सप्ताह में 3 बार हस्तमैथुन करता हूँ। जब भी मेरे लिंग में उत्थापन होता है इसमें टेढ़ापन आ जाता है, क्या मेरी शादी के उपरांत इससे मेरे सेक्स-जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ेगा? आपके उत्तर की प्रतीक्षा में…

अँजली आँटी कहतीं हैं: हैलो राज़िन। स्वयं से जितना भी हो सके आनन्द प्राप्त कीजिए। जब तक कि यह आपके जीवन की सामान्य गतिविधियों को प्रभावित न करें और गोपनीयता से की जाये तबतक आप इसके भरपूर मज़े लें। लिंग में टेढ़ापन सामान्य बात है। आप जितना सोच रहे हैं उससे भी अधिक संख्या में लिंग में किसी न किसी दिशा में टेढ़ापन होता है। वीडियो में जो लिंग आपको सीधे लगते हैं वास्तव में वह कैमरे के कोण के कारण सीधा दिखता है। अधिकतर लिंग किसी न किसी ओर टेढ़े रहते हैं। आपको तो खुश होना चाहिए कि आपके लिंग के टेढ़ेपन के कारण ही स्त्रियों को सेक्स के दौरान अधिक आनन्द मिलता है। तो एक प्रकार से आप कह सकते हैं कि जितना टेढ़ा उतना बेहतर। मज़े लें और सुरक्षित रहें…

यदि आप भी अंजली आँटी से कुछ पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें और अपने प्रश्न के साथ इस पोस्ट के नीचे एक कमेंट लिख छोङें!