डेनवर – कोलोरेडो के मशहूर जाम बैण्ड लेफ्टओवर सालमोन के लिए कार्यरत, डेनवर का एक की-बोर्ड बजाने वाले को ऊपर आरोप है कि उसने नववर्ष के समारोह के दौरान मिली स्त्री को नशीली दवाओं का सेवन करवा कर उसका यौन-शोषण किया।

विलियम मैक्के, 39, को मंगलवार दोपहर के बाद डेनवर से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, ईगल काउंटी के पुलिस के प्रवक्ता महिला शैन्नॉन कॉर्डिंग्ली ने कहा। जाँच 9 जनवरी को शुरू हुई जब एक स्त्री ने ईगल काउण्टी पुलिस को फोन करके कहा कि उसे विश्वास है कि नव-वर्ष के समारोह के बाद उसे नशीली दवाओं का सेवन करवा कर उसका यौन-शोषण किया गया। उसने मैक्के को संदिग्ध के तौर पर पहचान की और कहा कि जब एडवर्ड में नव-वर्ष के समारोह में नदी किनारे उसके बिल्ली मैक्के बैण्ड ने बजाना खत्म कर लिया तब उस व्यक्ति ने समारोह में आगमन किया।

स्त्री के दावे की जाँच करने के बाद, अधिकारियों ने मैक्के के विरूद्ध यौन-शोषण के वारंट की माँग की, कॉर्डिंग्ली ने कहा। मैक्के को वर्तमान में ईगल काउंटी के हवालात में बिना किसी शपथ-पत्र के रखा गया है। “पार्टी, बार, रात्रि-क्लब ये सभी हिंसा, उत्पीङन, यौन-उत्पीङने के मुख्य जनक हैं, ये इन्हें ज़मीन मुहैया करवाते हैं,” ईगल काउंटी पुलिस ने एक समाचार के प्रकाशन में ये कहा।

पुलिस ने डेट-रेप के बचाव के लिए ये टिप्स प्रकाशित किए हैं:

* अपने पेय स्वयं लाएँ और डाले जाते समय इसपर ध्यान रखें।
* अपने पेय को लावारिस न छोङें।
* याद रखें कि पेय में मिलाए जाने वाली नशीली दवाएँ रंगहीन व स्वादहीन होती हैं; अतएव, पेय को नज़रों से ओझल न करना बहुत आवश्यक है।
* व्यक्ति के पता चले बिना, नशीली दवाएँ अल्कोहल व बिना अल्कोहल वाले पेय में पार्टियों या बारों में चुपके से मिलाया जा सकता है।
* अपने मित्रों के व्यवहारों से सावधान रहें। अगर कोई मित्र सेवन किए गए अल्कोहल की अपेक्षा अपेक्षाकृत बहुत अधिक नशे की हालत में लग रहा हो, तो हो सकता है कि उसके पेय के साथ छेङछाङ की गयी हो।