एक पूर्व सेफवे की कर्मचारी ने मंगलवार को न्यायलय में कहा कि उसके सहायक मैनेजर ने उसके साथ छः बार सहवास किया जब वह 16 वर्ष की थी।

लङकी ने जेसन हैन्सन, 26 पर भी आरोप लगाये कि गत वर्ष उसने जाँच करने आए कम्पनी के अधिकारियों से यौन-सम्बन्धों के बारे में झूठ बोला। यह बयान नैट्रोना काउंटी न्यायालय में सुनवाई के पहले दिन ही आया। उसपर जनवरी से अप्रैल 2008 के बीच दो किशोरी कर्मचारियों के साथ सहवास के आरोप हैं। लङकी और हैन्सन, जिसने सभी आरोपों में स्वयं को निर्दोष बताया है, वे सभी सेफवे स्टोर के पूर्वी भाग में कार्यरत थे। सहायक जिला न्यायालय अधिवक्ता माईकल शेफर ने अपने बहस के प्रारम्भिक वाक्यों में कहा कि हैन्सन ने अपने पद का लाभ उठाकर मनमानी करके इच्छा-पूर्ति की।

सत्ता पक्ष ने कहा कि “बचाव पक्ष के पास वह सभी चीजें व शक्तियाँ थीं जिसके द्वारा वह उन्हें अपने साथ सहवास के लिए मजबूर करने के लिए चाहिए थीं।” बचाव पक्ष के अधिवक्ता किल कोरे ने न्यायालय को कहा कि उनमें से एक लङकी जो उस वक्त 17 साल की थी – उनके मुवक्किल के पास आयी और सहवास की इच्छा जताई। 16 वर्षीय लङकी, कोरे ने कहा, कि वह भी लोगों की नज़रों में आना चाहती थी तो जब 17 वर्षीय ने बताया कि उसने हैन्सन के साथ सहवास किया, तो यह भी अपनी इच्छाओं को रोक न सकी। “उस लङकी के सिर्फ कहने से ही जैन्सन हैन्सन के पास कोई भौतिक रास्ता सम्भव नहीं था।” कोरे ने कहा। स्टार-ट्रिब्यून यौन-अपराध के तथाकथित प्रत्यक्षदर्शी का पता नहीं कर पाई। हैन्सन के विरूद्ध मामले तब प्रकाश में आए जब उसने सेफवे में एक अनजाना टिप प्राप्त किया। कम्पनी ने एक आंतरिक जाँच आरंभ की, जिसके दौरान 16 वर्षीया किशोरी ने कहा कि उसने हैन्सन के साथ सहवास नहीं किया है।

वैसे कम्पनी के अधिकारियों के जाँच करने के एक दिन पूर्व हैन्सन ने लङकी से सम्पर्क कर कहा कि वह इस बात का खुलासा न करे कि उन्होंने सहवास किया था, लङकी ने बताया। उसने कहा कि अगर वह ऐसा करती है तो हम दोनों की जिन्दगियाँ दुःखदायी हो जाएँगीं, लङकी ने आगे बताया। किशोरी ने अंततः एक वयस्क के द्वारा ऐसा किये जाने का खुलासा किया। पुलिस से जून में सम्पर्क किया गया और हैन्सन को भी उसी माह गिरफ्तार कर लिया गया। 16 वर्षीया लङकी ने न्यायालय को बताया कि उसने हैन्सन के साथ स्टोर के तीन कमरों में सेक्स किया था। यह किस प्रकार किया गया उसका भी वर्णन उसने किया, पहली बार, उसने उसे कहा कि वह सहवास नहीं करना चाहती है, परन्तु उसने फिर भी ऐसा किया। अपने शुरूआती वाक्यों में हैन्सन के अधिवक्ता ने लङकी की बात पर प्रश्न जताया और इसे “बेहूदा” बताया।

कोरे ने कहा, “उसकी कहानी में बहुत सारी बातें गलत हैं।” हैन्सन पर अवयस्क के साथ तीसरे वर्ग के यौन-उत्पीङन के चार आरोप हैं। अगर वह सारे मामलों में दोषी पाया जाता है तो उसे अधिकतम 60 वर्षों के कारावास का दण्ड मिलेगा। यह सुनवाई तीन दिनों तक चलेगी, जो आर से फिर से सत्ता-पक्ष के प्रत्यक्षदर्शियों के साथ शुरू होगी।