मुकेश भट्ट का राज़ - द मिस्ट्री कन्टिन्यूज़ में कंगना रानावत का नग्न दृश्य दिखाने का सपना टूट गया। पिछली रात को सेन्सर बोर्ड कमिटी ने इस फिल्म को देखने के बाद यह आदेश दिया कि यदि मुकेश इस फिल्म को चलाना चाहते हैं तो नग्न-दृश्यों को फिल्म में से निकाला जाए।
साथ ही राज़ को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। वैसे, मुकेश के पास यह विकल्प है कि वह सेन्सर बोर्ड की पुनरीक्षण कमिटी के पास जा सकते हैं।
इस दृश्य में कंगना पर भूत का पहला हमला होता है। हमारे सूत्रों के अनुसार, मुकेश भट्ट, जो स्क्रीनिंग के समय मौजूद थे, सेन्सर के निर्णय से काफी नाखुश थे। वहाँ पर मुकेश का बोर्ड के कई सदस्यों से काफी नोक-झोंक भी हुई, पर वे झुकने को तैयार नहीं हुए।
मुम्बई मिरर को इस दृश्य के बारे में 15 दिनों पहले पता चला तो उन्होंने मुकेश से एक तस्वीर की माँग की। परन्तु मुकेश ने कहा, “मैं इस फिल्म को रिलीज़ नहीं करना चाहता क्योंकि इसे “यू” सर्टिफिकेट मिलना मुश्किल होगा। मैं इस फिल्म के लिए अधिकाधिक दर्शक चाहता हूँ” हमने उनसे कहा कि आप चाहे उन्हें तस्वीर दें अथवा नहीं सेन्सर अपना काम फिर भी करेगी। परन्तु मुकेश ने नहीं दिया।
हमनें कोशिश की कंगना से हमें तस्वीर मिले, परन्तु उन्होंने भी मीडिया के सामने तस्वीर रिलीज़ करने में कोई रूचि नहीं दिखाई।
विनायक आज़ाद (क्षेत्रीय अधिकारी, सेन्सर बोर्ड) ने शुक्रवार शाम को इसकी पुष्टि की कि उनके पैनल ने विशेष फिल्म्स को यह आदेश दिया है कि कंगना के नग्न दृश्यों को फिल्म से हटा दिया जाय। उन्होंने कहा, “मेरे अधिकारियों ने मुझे बताया है कि उन्होंने विशेष फिल्म्स को नंगे दृश्यों को हटाने की आज्ञा दी है। दृश्य को हटाने के बावजूद, इस फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया जाएगा क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा डरावनी अतर्वस्तु है।”
हमारे सूत्रों ने यह स्पष्ट किया कि, “निश्चित तौर पर, कंगना ने नंगे होकर यह दृश्य नहीं किया है, उन्होंने भ्रम पैदा करने के लिए बॉडी सूट पहना था। परन्तु सेन्सर की आपत्ति भी जायज़ है क्योंकि दर्शकों को यही महसूस होगा कि वह नंगी है।”
हास्यास्पद बात है कि, मुकेश भट्ट अभी तक इस का खण्डन कर रहे हैं। विनायक आज़ाद से बात करने के बाद, उन्होंने हमें कहा, ‘राज़ - द मिस्ट्री कन्टिन्यूज़’ को ‘UA’ सर्टिफिकेट मिला है। हमें कंगना के नग्न-दृश्य हटाने के लिए नहीं कहा गया है।
21 टिप्पणियाँ अब तक