शर्मा कहते हैं: हाय अँजली आँटी आप कैसी हैं? मैं आपके द्वारा दिये गये सारे सलाह पढ़ता हूँ। आशा करता हूँ कि आप मेरे प्रश्न का उत्तर भी देंगी। मैं 21 साल का हूँ। इन दिनों में प्रतिदिन हस्तमैथुन करता हूँ और मेरा इसपर वश नहीं है। क्या यह एक बुरी आदत है? क्या यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है? कृपया मुझे बताएँ कि इसपर नियंत्रण कैसे करूँ? आशा करता हूँ कि आप मुझे अच्छी सलाह देंगी। बाय

अँजली आँटी कहतीं हैं: हाय शर्मा। 21 वर्ष की अवस्था में आपका शरीर सेक्स के प्रति काफी लगाव रखता है और कोई भी चीज आपमें उत्थापन जागृत करती है। और आपका मस्तिष्क आपको हस्तमैथुन करने के लिए कहता है। ये सब नैसर्गिक व सामान्य बातें हैं। एक दिन में चाहे आप 1 बार करें, दो बार करें, या 10 बार करें कोई समस्या नहीं है, जबतक कि आप इसे एकान्त में गुप्त रूप से कर रहे हैं और इससे आपकी सामान्य जिन्दगी को कोई नुकसान नहीं पहुँच रहा है। उदाहरणस्वरूप, अगर आप काम करने वाले हैं या स्कूल जाते हैं और या आपको कहीं और रहना चाहिए और आप वहाँ न होकर घर पर हस्तमैथुन के लिए रूक जाते हैं तो यह अस्वास्थ्यकर और बुरी बात है। या फिर आप हस्तमैथुन के लिए कुछ गैरकानूनी या कुछ शर्मिंदा करने वाली चीजें करते हैं तो यह भी बुरी बात है। अगर आप अकेले हैं और आपकी कोई सामाजिक जिन्दगी नहीं है और आप दिनभर हस्तमैथुन ही करते रहते हैं तो भी आपको इस काम को रोक देना चाहिए। मगर यदि आप अपने स्कूल और दोस्तों के साथ एक सामान्य और अच्छा पारिवारिक-जीवन जी रहे हैं तो आपको चिन्ता करने की कोई बात नहीं है आप जितना चाहे हस्तमैथुन कर सकते हैं। दुबारा कहना चाहूँगी कि यह तभी तक सही है जबतक कि आपकी सामान्य जिन्दगी पर कोई बुरा प्रभाव न डाले। यह सिर्फ हस्तमैथुन के बारे में ही नहीं है बल्कि जीवन में हर चीज़ के बारे में है। जैसे कि हस्तमैथुन, या टेलीविज़न देखना, या इंटरनेट। प्रगति और स्वास्थ्य ही आपकी पूरी जिन्दगी का मूल तत्व है।

अपने शरीर का बुद्धिमानी से आनन्द उठायें!

यदि आप भी अंजली आँटी से कुछ पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें और अपने प्रश्न के साथ इस पोस्ट के नीचे एक कमेंट लिख छोङें!