कोलम्बिया टाउनशिप में रहनेवाली एक औरत के यह स्वीकर करने के बाद कि उसने एक 15 वर्षीय लङके के साथ यौन-संबंध बनाये, उसे छः महीने की कैद और पाँच वर्ष तक परिवीक्षा के अंतर्गत रखा जाने की सज़ा सुनाई गयी।

जेन्नीफर रे मेर्रीमैन, 31, ने लेनावी काउन्टी शेर्रिफ पुलिस को बताया कि उसने यह यौन-संबंध लेनावी काउन्टी शेर्रिफ के वुडस्टॉक टाउनशिप स्थित लङके के घर में बनाये जो कि जनवरी 2007 में शुरू हुआ था।

उसका पिछले समय में किसी अन्य मामले में अपराध में संलिप्तता नही पायी गयी थी, अतः उसे अधिकतम 5 वर्षों की ही सज़ा हो सकती थी।

उसके वकील, जेम्स डैली, ने कहा कि अगर उसके पास एक पीछे जाने वाला बटन होता तो उसकी क्लायंट इसका प्रयोग करती। अगले 25 वर्षों तक उसका नाम सेक्स-अपराधियों की सूची में होगा, उन्होंने बताया।

“उनकी जिन्दगी सचमुच हमेशा के लिए बरबाद हो गयी,” डैली ने कहा। “यह हमारे समाज की एक नयी ख़राब मिसाल है।”

मेर्रीमैन ने सज़ा सुनाए जाने के पहले कोर्ट में कुछ कहने से मना कर दिया। गिरफ्तारी-वारंट के अनुसार यौन-संबंध जनवरी 2007 में शुरू हुआ। लङके ने पुलिस को बताया कि उसके सोलह वर्ष के होने से पहले उसने मेर्रीमैन के साथ करीब 50 बार सहवास किया। उसने बताया कि यौन-संबंध उसके सोलह वर्ष के होने के बाद भी जारी रहे।

एक पुलिस-रिपोर्ट के अनुसार लङके की माँ को इस संबंध के बारे में तब पता चला जब उन्हे लङके द्वारा मेर्रीमैन को लिखा हुआ एक प्रेम-पत्र मिला। मेर्रीमैन को मार्च में गिरफ्तार किया गया। वह कभी-कभी लङके को यह कहकर डराकर सेक्स करती थी कि, अगर उसने ऐसा न किया तो वह उसके माता-पिता को यह बताएगी कि वह नशीली दवाओं का सेवन करता है।