काउंसिल ने ‘फ्री बीचेज़ ऑस्ट्रेलिया’ का एक आवेदन अस्वीकार कर दिया है जिसमें चार मुमकिन जगहों पर नंगे होकर नहाने की अनुमति माँगी गयी थी।
संघ का विरोध और सुरक्षा की दृष्टि से कूलम और मुड्जिम्बा पर नग्न समुद्र तट पर रोक लगा दी गयी है और मेयर बॉब अब्बोट ने कहा कि नूसा का एलेक्ज़ेण्ड्रिया अप्रायोगिक है। “काउंसिल ने इसपर गहन विचार किया है। हम बिल्कुल प्रक्रिया से तहत गये हैं। इसपर कई समुदायों से विरोध प्रकट किया गया था, विशेष रूप से दक्षिणी समुद्री तटों के बारे में,” उन्होंने कहा।
“उत्तरी समुद्री तट जहाँ यह पहले से ही अनौपचारिक रूप से विद्यमान है, काउंसिल के हिसाब से अनुचित है। वहाँ सेवा प्रदान करने के लिए भारी लागत लगेगी।” “हमें न सिर्फ जीवनरक्षकों से बल्कि जीवनरक्षक-संस्थाओं से भी सलाह मिली है कि वहाँ सेवा देना काफी कठिन है, जहाँ तक सुरक्षा का प्रश्न है अतः काउंसिल ने इस प्रस्ताव के साथ न जाने का फैसला किया है, इसलिए मैंने उसी वक्त कहा था कि मैं इसमें शामिल नहीं होने वाला हूँ, मैं काउंसिल को इसका निर्णय करने दूँगा, और अब यह निर्णय हमारे पास है।”
3 Comments until now