एक आदमी एक बार में जाता है और बारह शॉट्स टकीला का ऑर्डर करता है। बार टेण्डर उसे एक के बाद एक शॉट्स चढ़ाते हुए बस देखता रहता है।

जैसे ही वह 10वीं पीने लगता है, बार टेण्डर कहता है, “मुझे लगता है आपको ये इतनी जल्दी-जल्दी नहीं पीने चाहिए।”

“जो मेरे पास है अगर तुम्हारे पास होता तो तुम भी ऐसा ही करते,” आदमी ने 11वीं पीकर फेंकते हुए कहा।

“अच्छा, आपके पास ऐसा क्या है?”

आदमी आख़िरी पीकर फेंकता हुआ बोलता है, “पचास पैसे।”