न्यू रोशेल – पूर्व पुलिस अधिकारी डेविड रॉड्रिगुवेज़ ने यह कल एक बहस के बाद यह स्वीकार किया कि वह एक सत्रह वर्षीया नवयुवती के साथ यौन-संबंधों में लिप्त था, जिसके लिये उसे बलात्कार का आरोपी बताया गया था। इस उच्च अधिकारी द्वारा कदाचार को बढ़ावा देने के लिये इस दुराचारी रॉड्रिगुवेज़ को एक साल की सशर्त सेवा से हटा दिया गया व उसे जाँच के तहत रखा जायेगा, इसके अलावा उसे पीङित युवती से पाँच साल तक दूर रहने की आज्ञा मिली है। उसकी अधिकतम सज़ा 1 वर्ष की कारावास हो सकती थी। रॉड्रिगुवेज़ ने पुलिस विभाग से 18 सितम्बर को इस्तीफ़ा दे दिया था। “उसका इस्तीफ़ा तार्किक था,” पुलिस कमिश्नर पैट्रिक केरॉल कहता हैं. “मुझे लगता है कि यह एक पाप में भागीदारी जैसा है। आप एक दुराचार के बारे में वकालत कर रहे हैं, तो आपका काम वैसे भी यहीं खत्म होता है, फिर किसी पहेली में उलझने का क्या मतलब?”
सभी साक्ष्यों के मूल्यांकन एवं पीङिता से मंत्रणा करने के उपरांत, पीङिता के अधिवक्ता व प्रतिपक्ष परामर्शदाता ने मुकदमे को एक बलात्कार जैसे महापराध के बजाय कदाचार की तरह व्यवहार किया – सहायक जिला अधिवक्ता हेय्डी मेसन ने कहा। मेसन ने न्यायालय में कहा कि
रॉड्रिगुवेज़ ने यह स्वीकार किया कि, “बिना पुलिस विभाग की अनुमति के व ड्यूटी में न होने के बावज़ूद वह पीङिता के अपार्टमेंट में गया और अपने पुलिस अफसर होने के प्रभाव का प्रयोग करके अभियोक्ता के साथ यौनाचार किया।” रॉड्रिगुवेज़ के वकील, स्टीफेन वर्थ ने कोर्ट के बाहर कहा – “वह अपने बीवी एवं परिवार के लिए जो कर सकता है, सब कर रहा है, यह हम शुरू से ही कहते आ रहे हैं। यह किसी भी अर्थ में, किसी भी प्रकार से से बलात्कार नहीं है।” रॉड्रिगुवेज़ एवं इसकी पत्नी, डार्लेन रॉड्रिगुवेज़ जो एक WNBC-TV की समाचार-वाचक है, उनकी एक टीनेज बेटी है। वे क्रोटन-ऑन-हडसन इलाके में रहते हैं।
प्रमुख जाँचकर्ता, जासूस लेफ्टीनेंट क्रिस्टोफर हर्ले ने परिणामों को पर्याप्त बताया, परन्तु कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि मैं आरोपों से खुश हूँ।” वकील जोनाथन डैमशेक, जो लङकी का प्रतिनिधित्व एक योजनाबद्ध कानूनी अभियोग के तरीके से रॉड्रिगुवेज़ और संभवतः पुलिस विभाग के विपक्ष में भी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल ने इसका समर्थन करने को इसलिए सोची क्योंकि दोषी ने उसके साथ यौन संबंध बनाने की बात को स्वीकार कर लिया है। पर वह इस दावे पर क़ायम है कि उसके साथ बलात्कार हुआ था। उन्होंने आगे कहा – “मिस्टर रॉड्रिगुवेज़ और उनकी पत्नी टीवी ने टीवी पर अपने बयान दिये और जताया कि वे कितने निर्दोष और पारिवारिक व्यक्ति हैं। यह दिखाता है कि वे झूठ कह रहे थे। उसने घरेलू हिंसा के शिकार एक कम उम्र का शिकार किया। क्योंकि उन्होंने बहस की इसका ये मतलब यह कतई नहीं है कि उन्होंने उसका बलात्कार नहीं किया। मैं और मेरी मुवक्किल यह समझते हैं कि जिला अधिवक्ता ने किन चुनौतियों का सामना किया होगा। चाहे उन्होंने बहस करके इसे दबा दिया हो, यह तो जिला अधिवक्ता का विशिष्ट अधिकार है, परन्तु मेरी मुवक्किल इसका बदला लेना चाहती हैं।
रॉड्रिगुवेज़ के दोष पर बहस उन्हें किसी और जगह पर किसी और पुलिस बल के लिए आवेदन करने से नहीं रोकती, कैरोल ने कहा। 9 फरवरी के एक आंतरिक जाँच मामले में, जिसमें उस पर केस दर्ज़ किया गया था कि, उस शाम वह एक 17 वर्षीया नवयुवती के घर उसके साथ रह रहे उसके 35 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड को सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण निकालने गया था, और फिर दुबारा वापस रात में उसके घर गया – कैरोल ने बताया। यह केस अभी बंद नहीं हुआ पर इसे आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है। कैरोल ने कहा – रॉड्रिगुवेज़ का करियर अच्छा था और वो पदोन्नति के बाद लेफ्टिनेंट बनने वाले थे। किसी भी पुलिस विभाग के लिये यह एक बुरा दिन होता है जब एक पुलिस ऑफिसर किसी अपराध का दोषी सिद्ध होता है, पर इसे वहीं समाप्त करके आगे बढ़ना अच्छा होता है।
2 Comments until now