रोज़बर्ग, ओर. - एक अल्बन औरत सदरलिन में गिरफ्तार की गयी, ऐसा माना जा रहा है कि वह नग्न स्केटिंग कर रही थी। एक वेब स्टोरी के अनुसार, नग्न स्केटिंग करना पोर्टलैंड वाटरफ्रंट में वर्जित किया गया था।
36 वर्षीय जेन्निफर मॉस्स मंगलवार को अपनी 2008 अपलैंडर मिनीवैन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया, जब उसने एक अनजान ओ एस पी वाहन को पीछे छोङ दिया। पुलिस कहती है कि वह 110 मील प्रति घंटा की गति से भी अधिक से वाहन चला रही थी। ए डगलस काउंटी शेरिफ के प्रतिनिधि कार को सदरलिन के समीप रोकने में सफल हुए, जो कि लगभग पूरी सङक पर दौङ रही थी। उसे गिरफ्तार कर असावधानी से वाहन-चालन का आरोप लगाया गया। ये भी माना गया कि यह वही स्त्री है जो पोर्टलैंड वाटरफ्रंट पर नग्न स्केटिंग करती हुई गिरफ्तार की गई थी। इसके पहले उसके विरूद्ध कई शिकायतें आईं थीं, फिर पुलिस ने उसे ऐसा करने से मना किया जब कुछ निर्माण-कार्यों में संलग्न श्रमिकों ने शिकायत की थी।
स्केटरों ने आयोजकों से इस ग्रीष्म-काल में ऐशलैंड शहर में चार जुलाई के परेड में नग्नावस्था में स्केटिंग करने की अनुमति माँगी। इस महिला को इसकी अनुमति नहीं मिली। मॉस ने अपने नग्न रूप के द्वारा पूरे राष्ट्र का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया और पुलिस के खिलाफ एक यू-ट्यूब वीडियो भी जारी किया।

4 टिप्पणियाँ अब तक