एक पुलिस अफसर, दो नाबाल़िग लङकियों के साथ सेक्स करने के बाद जिला न्यायालय में सुनवाई की प्रतीक्षा कर रहा है।

व्याल्ला के एन्ड्रयू रॉबर्ट मैकडोनाल्ड स्टॉर्र आज अनैतिक यौन-समागम व अश्लील हरकतों समेत कई आरोपों के दोषी पाये गये। 24 वर्षीय स्टॉर्र ने इन दो के अलावा अन्य कई अपराध किये हैं – पहला एक पंद्रह वर्षीया लङकी के साथ 2004 में व्याल्ला और तपेरू में। इसके अलावा अन्य आरोप एक 14 वर्षीय लङकी से संबंधित व्याल्ला प्लेफोर्ड में पिछले वर्ष मई और जुलाई के बीच के हैं। अभियोक्ता ने कई अन्य आरोप भी लगाये। न्यायाधीश पीटर हेर्रीमैन ने स्टॉर्र की हिरासत की अवधि बढ़ाकर दिसम्बर में जुर्माने की राशि जमा करने तक कर दी है।

एस ए पुलिस की एक महिला प्रवक्ता ने यह निश्चित किया कि स्टॉर्र अभी भी आधिकारिक रूप से पुलिस बल के कर्मचारी हैं पर फिलहाल एक अफसर की हैसियत से कार्यरत नहीं हैं।